खेतीखान दीप महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समां
देवभूमि टुडे
चंपावत/खेतीखान।। खेतीखान के 27वें दीप महोत्सव में जय भूमिसेन थारू उत्थान समिति खटीमा और माया उपाध्याय के गीतों की उम्दा प्रस्तुति ने देर रात तक समां बांध दिया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय फर्त्याल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, दिनेश गहतोड़ी रहे।









खटीमा के दल नायक राजेंद्र सिंह मेहता के नेतृत्व में कलाकार राजेन्द्र सिंह मेहता, राजेंद्र अधिकारी, पूजा उप्रेती के नेतृत्व में कलाकारों ने-है नंदा है गौरा, मोतिया बल्द, गंगनाथ आना गंगनाथ, फूल संक्रांति, घुघुती, चमकी रोली, आपणो दै सुनरा, ऐवाली बनी को बाजार और फागपुरा आदि गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान स्टार नाइट में नामी लोक गायिका माया उपाध्याय ने हाय ककड़ी झीले मां, नून पीसो शीला मां.....छोरी लछिमा....सुरा-सुरा हवा चली रे ऊंचा डांडा मां..., चाय को होटल खोलूं इति टनकपुर, मेरे कान में डबल झुमका, ओ माया बसी रे मेरे दिल में, स्वर्ग तारा जून्याली रात को देखलो....और ओ माया बैठी रही मेरे दिल में... जैसे सुपरहिट लोकगीतों से दर्शक झूम उठे।
मौजूद थे ये लोग:
यशपाल मनराल, नीरज बोहरा, विवेक पुजारी, बबलू देव, अशोक राज माहरा, नरेन्द्र बोहरा, महेश जोशी, आलोक वर्मा, संदीप कलखुड़िया, प्रकाश बोहरा, मनोज माहरा, निशांत खर्कवाल, दीपक देउपा, रघुराज देउपा, दिवाकर भट्ट, पवन देउपा, गोपाल मनराल, हिमेश कलखुड़िया आदि।
© 2026. All Rights Reserved.