Monday Nov 2, 2026

खेतीखान दीप महोत्सव का लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया शुभारंभ

6 दिनी महोत्सव का का रंगारंग आगाज हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत/खेतीखान। खेतीखान के दीप महोत्सव का श्रीगणेश हो गया है। आज 1 नवंबर को 27वें दीप महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। स्कूली बच्चों ने आकर्षक झांकियां निकालीं। खेतीखान के मां भगवती मंदिर से विभिन्न मार्गों से होते हुए झांकियां महोत्सव स्थल तक पहुंचीं। आगे-आगे गाजे-बाजे के साथ छोलिया नृतक करतब दिखाते हुए चल रहे थे। महोत्सव 6 दिन तक चलेगा।

खेतीखान दीप महोत्सव में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का स्वागत करते आयोजक।

मुख्य अतिथि लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने फीता काट कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने महोत्सव को निरंतरता के साथ मुकाम पर पहुंचाने के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय फर्त्याल एवं सचिव यशपाल मनराल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उपाध्यक्ष नीरज बोहरा, विवेक पुजारी, बबलू देव, अशोक राज माहरा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बोहरा, सह कोषाध्यक्ष महेश जोशी, खेल संयोजक आलोक वर्मा, व्यवस्थापक संदीप कलखुडिय़ा, प्रकाश बोहरा, मनोज माहरा, सचिव निशांत खर्कवाल, दीपक देउपा, संचालक रघुराज देउपा, दिवाकर भट्ट, मीडिया संयोजक पवन देउपा सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

संस्कृति व संस्कारों का समागम है महोत्सव:फर्त्याल

चंपावत। पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि खेतीखान दीप महोत्सव ने सचमुच संस्कृति और संस्कार से क्षेत्र को रोशन किया है। उत्तराखंड के निर्माण के साथ ही वर्ष 2000 से शुरू महोत्सव ने प्रतिभाओं को निखारने, संस्कृति के संवर्धन और लोक कला को सहेजने का काम किया है। साथ ही नशे और जुएं के खिलाफ माहौल बनाने में खेलीखान दीप महोत्सव मुखर आवाज बना है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.