कलश यात्रा के बाद हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
दो दिनी खटोली महोत्सव का दर्जा मंत्री मुकेश महराना ने किया उद्घाटन
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सुंदर सिंह बोहरा सहित कई लोग शामिल हुए
देवभूमि टुडे
चंपावत। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिनी खटोली महोत्सव का समापन हो गया। चंपावत के खटोली गांव के मां भगवती मंदिर में हुए महोत्सव में नामी लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी और हरू जोशी ने गायन के रंग बिखेरे। ललित मोहन जोशी ने 'टकटका टक कमला' और हरू जोशी ने 'भोल बटी शराब न पिऊ खिम ले ज्या' गीत से महफिल में रंग जमा दिया। लच्छू पहाड़ी, लोकगायक कमल भट्ट , महामंगलेश्वर दल आौर विनोद राज के दल से संबद्ध कलाकारों ने दिलकश सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने झोड़ा चांचरी से मन मोह लिया।







इससे पूर्व दर्जा मंत्री मुकेश महराना ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। शुभारंभ मौके पर कलश यात्रा निकाली गई। भगवती देवी के डोले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़़े। इस मौके आधा किलो चांदी की छत्र चढ़ाई गई। महोत्सव में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, जिला पंचायत हिमानी बोहरा के प्रतिनिधि सुंदर सिंह बोहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह महर, मेला कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बुराठी, व्यवस्थापक नवीन बिष्ट, संरक्षक उमेद सिंह, प्रेम सिंह, उपाध्यक्ष यशपाल बिष्ट, पुष्कर सिंह, पुष्कर बिष्ट, रिपसुदन सिंह, राकेश सिंह के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे। महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा पिछले साल मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए हुई घोषणा का शासनादेश होने की भी जानकारी दी गई।
© 2026. All Rights Reserved.