Thursday Mar 5, 2026

निराले अंदाज में हो रहा खड़ी होली का गायन

आज बृज में रंग है रसिया होली...

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी होली की धूम मची हुई है। महिलाओं व पुरुष अपने-अपने अंदाज में खड़ी होली का गायन कर रहे है। होल्यार टोली बनाकर गांव-गांव व घर-घर जाकर होली का गायन कर रहे है। ग्राम सभा पऊ की महिलाओं ने छमनिया देवकी देवी के आवास में- नित यमुना के तीर कदम गई गई सुलोचन मेघनाथ... होली का गायन किया। साथ ही- आज बृज में रंग है रसिया होली... की प्रस्तुति देकर ठुमके लगाए।

दोपहर बाद ग्राम सभा सुई पऊ व चनकांडे गांव के होल्यारों ने ग्राम सभा खैसकांडे के आदित्य महादेव प्रांगण में श्रृंगार रस प्रधान आधारित -हो शीशी भरदे कलाल,मेरो पिया मद को पिव्य्या...,-चल घोडा बना दिजो मैंगजीन...,-तेरी पतली कमर लंबे केस ...,-अचरा मेरो छोड  श्याम तेरी ग ऊ चली बृंदावन... का गायन किया गया। इस दौरान राजेश चौबे, सचिन जोशी, भुवन चौबे, त्रिभुवन तिवारी,केशव चौबे, रमेश चंद्र, पाटनी पाटनी के होल्यारों ने सुमिरो सीताराम...,ग्राम कोयाटी खालसा में गल्लागांव के ऐतिहासिक त्यूंद्रा बाबा मंदिर परिसर मे सेवानिवृत्त जिला मनोरंजन अधिकारी शिवराज सिंह बोहरा के नेतृत्व में वेदांती होली -भरत दीजो राज कैकई राम चले को... पारंपरिक होली गीतों का गायन किया। 

खड़ी होली।

इस दौरान ग्राम प्रधान पप्पू बोहरा, कैलाश बोहरा, राम सिंह बोहरा सहित नारायण दत्त जोशी, चंद्रशेखर जोशी, कैलाश सिंह बोहरा, बद्री सिंह बोहरा, गिरीश जोशी, नवीन जोशी, मोहन जोशी, नरेश जोशी मौजूद रहे। नगर के गोविंद बोहरा के आवास में -भलो भलो जन्म लियो श्याम राधिका भलो जन्म लियो मथूरा में...खड़ी होली का गायन किया।

फोर्ती, विशुंग, राईकोट, रावल गांव, इजड़ा,रायन चौड़ी, डैसली, बाराकोट, पाटी के ग्रामीण क्षेत्रों में हर आयु वर्ग के लोग रंगों के जश्न में डूबे हुए है। जहां पुरुष होल्यार दोपहर दो बजे से सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित हो खड़ी होली का गायन कर रहे। वही महिलाएं टोली बनाकर घर.घर जाकर खड़ी  व बैठकी होली का आनंद ले रही है। बच्चों ने भी जम कर रंगों का लुत्फ उठाया।

खड़ी होली।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.