Wednesday Feb 4, 2026

कलश संगीत कला समिति की बैठक में निर्णय

दो दिनी महोत्सव में चंपावत नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की होली कमेटियां शिरकत करेंगी

देवभूमि टुडे

चंपावत। कलश संगीत कला समिति चंपावत शहर में खड़ी होली महोत्सव का आयोजन कराएगा। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी व नवमी (24 व 25 फरवरी) को होने वाले महोत्सव में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की होली कमेटियां (महिला व पुरुष वर्ग में) प्रस्तुति देंगे। आज 30 जनवरी को समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया।

प्रायोजन के लिए आगामी रविवार को नगर के गणमान्य नागरिकों व्यापारी व जन प्रतिनिधियों के साथ एक वृहद बैठक कर आयोजन स्थल का चयन एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।इस संबंध मे समिति की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून जाएगा।

बैठक में प्रेम बल्लभ भट्ट, दिनेश बिष्ट, गिरीश चंद्र पंत, प्रकाश पांडेय, विजय वर्मा, उमापति जोशी, महेश जोशी, डॉ. संतोष पांडेय, एनडी गड़कोटी, तुलसी दत्त जोशी आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.