चंपावत जिले में पहली बार गठित हुआ जिला स्तरीय परामर्शदात्री संगठन
सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुने गए दान सिंह कठायत
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में पहली बार वन पंचायत जिला परामर्शदात्री संगठन का गठन हुआ है। संगठन के चंपावत ब्लॉक के अध्यक्ष रहे दान सिंह कठायत वन पंचायत क्षेत्रीय परामर्शदात्री संगठन के पहले जिलाध्यक्ष चुने गए। वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आज 9 सितंबर को सरपंचों ने सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष का चुनाव किया।
ये चुनाव वन पंचायत नियमावली 2005/2022 के नियम 52 के अंतर्गत किए गए हैं। वैसे वन पंचायत नियमावली 2005 के बनने के 21 साल बाद चंपावत में पहली बार इस परामर्शदात्री संगठन का गठन हुआ है।

नव निर्वाचित जिलाहदक्ष दान सिंह क ठामत ने वन पंचायत एवं सरपंचों के हितों में काम करने का आश्वासन दिया। वन पंचायत क्षेत्रीय परामर्शदात्री संगठन बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश जोशी, सरपंच राजेंद्र प्रसाद, बचीराम भट्ट, डिकर देव, अर्जुन सिंह, शबीना खातून, बंशीधर जोशी, चंचल सिंह महर, नारायण सिंह बोहरा, राजेंद्र सिंह भंडारी, बोध सिंद, नरेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद आदि सरपंच मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.