Sunday Nov 15, 2026

लोहाघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस की जीत को बरकरार रखने की होगी चुनौती

विधानसभा प्रभारी बने पूर्व जिलाध्यक्ष कठायत और डसीला का विधायक अधिकारी ने किया स्वागत

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत लोहाघाट विधानसभा सीट के कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए हैं। उनके अलावा भगवत सिंह डसीला को सह प्रभारी नामित किया गया है। 18 अक्टूबर को कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी शैलजा के लोहाघाट दौरे से पूर्व ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने प्रभारी और सह प्रभारी का स्वागत किया। कठायत ने कहा कि पार्टी को लोहाघाट सीट को लगातार दूसरी बार जीताने के लिए पूरी ताकत झोंकी जाएगी। बूथ स्तर पर मजबूती के अलावा पार्टी संगठन में एकजुटता और सक्रियता बढ़ाई जाएगी। विधायक अधिकारी ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के लोहाघाट विधानसभा प्रभारी बनने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश आ गया है। पार्टी को चुनाव में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

प्रभारी पूरन सिंह कठायत का मुंह मीठा कराते विधायक खुशाल सिंह अधिकारी।

पार्टी नेताओं ने बाद में प्रदेश प्रभारी की 18 अक्टूबर को लोहाघाट के रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा की तैयारियों पर विचार मंथन किया। बैठक में भागीरथ भट्ट, प्रहलाद सिंह अधिकारी, शैलेंद्र राय, नवीन बगौली, चांद बोहरा, अमर कोटियाल, सुरेश ढेक, डॉ. महेश ढेक, प्रकाश महरा आदि नेता मौजूद थे।

प्रदेश प्रभारी की लोहाघाट में प्रस्तावित जनसभा की तैयारी को लेकर मंथन करते कांग्रेस नेता।

लोहाघाट सीट से 3 बार जीती है कांग्रेस:

लोहाघाट सीट 2022 में कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी ने 6034 वोटों से जीती थी। वैसे विधानसभा के अब तक हुए 5 चुनावों में इस सीट को कांग्रेस 3 बाद जीत चुकी है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.