Sunday Sep 20, 2026

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी वे प्रतिनिधि नंदा बल्लभ बगौली ने फीता काट किया उद्घाटन किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट विकासखंड की ग्राम सभा तडीगांव में विधायक निधि से स्वीकृत कालसन मंदिर का विधायक प्रतिनिधि नंदा बल्लभ बगौली ने फीता काट कर उद्घाटन किया।

मंदिर का फीता काट उद्घाटन करते विधायक प्रतिनिधि नंदा बल्लभ बगौली।

लोगों ने सर्वप्रथम देव डांगरों को रामेश्वर घाट में स्नान कर मंदिर को अपने मुख्य मंदिर में स्थापित किया। बाद में मंदिर में भंडारा किया गया। तड़ीगांव के लोगों ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का आभार जताया। इस मौके पर हीरा बल्लभ तिवारी, श्याम लाल, महेश लाल, प्रधान प्रतिनिधि नौमना उमेश जोशी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्मल प्रसाद पूर्व प्रधान ललित प्रसाद, सुमित कुमार, हरीश राम, प्रकाश राम, उमेश राम, प्रह्लाद राम, रोहित कुमार, शेखर राम, कमल कुमार, पार्वती देवी ग्रामीण मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.