Saturday Jun 20, 2026

चंपावत जीआईसी के ऑडोटोरियम में होगी द्वितीय कुमाऊं स्तरीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता

22 जून तक होने वाली सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत और शास्त्रीय वादन प्रतियोगिता 3 वर्गों में होगी

देवभूमि टुडे

चंपावत। कलश संगीत समिति के तत्वावधान में आज 20 जून से 3 दिनी द्वितीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता शुरू हो गई। चंपावत जीजीआईसी के ऑडोटोरियम में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के पहले सत्र का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और लडवाल फाउंडेशन के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल ने किया। उन्होंने कहा कि संगीत से संस्कृति संरक्षण और संस्कृति से राष्ट्र निर्माण की राह सुगम होती है। एंजिल एकेडमी चंपावत के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ श्रीगणेश हुआ। आज 20 जून को पहले दिन शास्त्रीय ओर उप शास्त्रीय गायन हुआ।

दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि मानेश्वर धाम के महंत धर्मराज पुरी महराज और विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र महर, कलश संगीत समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, सचिव गिरीश पंत, उपाध्यक्ष प्रेम बल्लभ पंत, दिनेश बिष्ट और महेश जोशी थे। प्रतियोगिता तीन (प्राथमिक, जूनियर और सीनियर) वर्गों में होगी। गायन सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत और शास्त्रीय वादन की श्रेणी में होगी। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 100 से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी एवं शिक्षक नवीन पंत के संचालन में मौजूद सेवानिवृत्त एबीएसए लोकमणि पंत, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी जनार्दन चिल्कोटी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, प्रकाश पांडेय, राजू पंत, नवीन कोठारी, डॉ. संतोष पांडेय आदि मौजूद थे।

आज हुई प्रतियोगिताएं:

प्राथमिक वर्ग: शास्त्रीय गायन (खयाल, ध्रुपद आदि)।

जूनियर वर्ग: उप शास्त्रीय गायन (ठुमरी, दादरा, टप्पा आदि)।

सीनियर वर्ग: शास्त्रीय गायन (खयाल, धु्रपद आदि)।

सीनियर वर्ग: उप शास्त्रीय गायन (ठुमरी, दादरा, टप्पा आदि)।

जूनियर वर्ग:शास्त्रीय वादन (तबला, पखावज आदि)।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.