Saturday Sep 19, 2026

चंपावत के GGIC ऑडोटोरियम में होगी द्वितीय कुमाऊं स्तरीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता

3 दिन तक चलने वाली सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत और शास्त्रीय वादन प्रतियोगिता 3 वर्गों में होगी

देवभूमि टुडे

चंपावत। कलश संगीत समिति के तत्वावधान में आज 20 जून से 3 दिनी द्वितीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का श्रीगणेश होगा। शुभारंभ चंपावत GGIC ऑडोटोरियम में सुबह 10 बजे नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा और लडवाल फाउंडेशन के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल करेंगे। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 100 से अधिक प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं।

 

कलश संगीत समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता गायन सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत और शास्त्रीय वादन की श्रेणी में होगी। प्रतियोगिता तीन (प्राथमिक, जूनियर और सीनियर) वर्गों में होगी। कलश संगीत समिति पिछले कई वर्षों से लोक कला और संगीत के क्षेत्र में जिले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में कला को लोकप्रिय बनाने के लिए समिति 2025 से हर साल कुमाऊं स्तरीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। तैयारियों में कलश समिति के गिरीश पंत, जनार्दन चिल्कोटी, डॉ. बीसी जोशी, लोकमणि पंत, दिनेश बिष्ट, नवीन पंत, प्रेम बल्लभ भट्ट , प्रकाश पांडेय, महेश जोशी, संतोष कुमार पांडेय, मोहन गिरि सहित कई लोग सहयोग कर रहे हैं।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.