Monday Jun 22, 2026

आयुष खर्कवाल, पारस रावत व राघव सिंह प्राथमिक वर्ग में बने विजेता

दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय और डॉ. श्याम कार्की ने किया पुरस्कृत

देवभूमि टुडे

चंपावत। कलश संगीत कला समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का आज 22 जून को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने संगीत प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कलश संगीत कला समिति द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे संगीत एवं सांस्कृतिक उत्थान के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक जितेंद्र और शंकर जोशी रहे। प्रतियोगिता के दौरान सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन, उप शास्त्रीय गायन एवं शास्त्रीय वादन की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कलश संगीत कला समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, प्रेमबल्लभ भट्ट, जनार्दन चिल्कोटी, राजेंद्र गहतोड़ी, गिरीश पंत, दिनेश बिष्ट, महेश जोशी, नवीन पंत, नवीन चंद्र कोठारी, सागर मौनी, संतोष पांडेय, नीरज जोशी आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेप का स्वागत करते कलश संगीत कला समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया।

ये रहे विजेता:

प्राथमिक वर्ग शास्त्रीय वादन:आयुष खर्कवाल, राज माहरा व कार्तिकेय पंत-निकुंज तिवारी।

प्राथमिक वर्ग शास्त्रीय गायन: पारस रावत, देवांश माहरा व अर्नव रावत।

प्राथमिक वर्ग सुगम संगीत: गायन में राघव सिंह, प्रियाल बोहरा व आयुष खर्कवाल।

जूनियर वर्ग शास्त्रीय वादन: मयंक सामंत, कार्तिक नरियाल व ह्यान वर्मा।

जूनियर वर्ग शास्त्रीय गायन: शशांक जोशी, मयंक नाथ व दिव्यांशी खर्कवाल। दिवेश पांडेय को सांत्वना पुरस्कार मिला।

जूनियर वर्ग उप शास्त्रीय गायन: हृदयेश पंत, शशांक जोशी, लक्षिता गौरवासी।

सीनियर वर्ग शास्त्रीय गायन: अजनेश जोशी, वर्षिका जोशी।

सीनियर वर्ग उप शास्त्रीय गायन: मोहित पांडेय।

सीनियर वर्ग शास्त्रीय वादन: अर्नव सिंह गुंसाई, नमन भट्ट व अंशुमान सिंह।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.