Tuesday Mar 3, 2026

देखो जी कन्हय्या प्यारो नहीं मेंरे बसको...

RSETI के सेवानिवृत्त निदेशक जनार्दन चिल्कोटी के आवास में हुई होली में

होल्यारों ने बिखेरे रंग

देवभूमि टुडे

चंपावत। कलश संगीत कला समिति के तत्वावधान में RSETI (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के सेवानिवृत्त निदेशक जनार्दन चिल्कोटी के छतार स्थित आवास में आयोजित बैठकी होली में होल्यारों ने होली के अलग-अलग रंग बिखेरे। SBI के सेवानिवृत्त अधिकारी नारायण दत्त चिल्कोटी की अध्यक्षता में हुई बैठकी होली का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने दीप प्रज्वलित और गणेश वंदना के साथ किया।

बैठकी होली।

कुमांऊनी बैठकी होली कार्यक्रम का आगाज गिरीश पंत द्वारा राग यमन में -साँझ काल नन्दलाल, खेलत होरी..., प्रेम बल्लभ भट्ट ने राग विहाग में - देखो जी कन्हय्या प्यारो नहीं मेंरे बसको..., दिनेश बिष्ट ने राग काफी में -होरी खेलन में अनुप, सखी तुम लाल रिझाओ..., तुलसी दत्त जोशी ने राग काफी में -पैलागो कर दीजो, पिया तुमसे खेलु ना होरी..., कलश संगीत कला समिति  के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने राग खम्माच  -सारी डारी गयो, मोपे रंग, मैं तो धोखे से देखन लागी उधर, रंग की गागर..., बाल कलाकार चिरंजीव आयुष भट्ट  ने राग बागेश्वरी - कान्हा पे तनमन सब वारूंगी..., डॉ. संतोष पाण्डेय ने रसिया -मृगनयनी को यार नवल रसिया मृगनयनी..., उमापति जोशी ने राग देश - चतुर खिलाड़ी तुम जाने नही पावोगे, मैं ना खेलूंगीं तुम्से होरी..., प्रकाश पाण्डेय ने होली रसिया - मैं तो ना लाई गागर भरके..., जनार्दन चिल्कोटी ने -होली रसिया, रंग डालो बसन्ती, फागु की रितु आई..., सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी महेश जोशी ने राग सहाना में -अब ना बसू प्रीतम प्यारे की सेजिया में, चुदरि रंगी मोरी दिल क्यों न रंग दे..., शांति जोशी ने -राग देश में -देखो री देखो सखी यो गत किन्ही, बय्यां पकड़ रंग दीनी..., नारायण दत्त चिल्कोटी राग जैजैवंती ने -सो मोरी सुंदरी, मैं ना कहु तोसे... होली गीत गाए।

तबला संगत दिनेश बिष्ट, शांति जोशी, आशुतोष भट्ट एंव बाल कलाकार चिरंजीव कार्तिक नरियाल, चिरंजीव मंयक नरियाल ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट गौरव पांडेय, शैलेश कलखुड़िया, विष्णु गिरि गोस्वामी, नवीन पंत, शंकर गिरि, डॉ. हिमांशु जोशी, रेखा भट्ट, कमला पंत, प्रकाश जोशी, चंद्रप्रकाश पुनेठा आदि संगीत प्रेमी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.