71 वर्षीय भागीरथी देवी का हल्द्वानी में निधन
आज दोपहर बाद रामेश्वर घाट में होगा अंतिम संस्कार
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट/कालाढूंगी। कालाढूंगी के SDM और बाराकोट के नर्रा पम्दा निवासी सुधीर कुमार टम्टा की मां भागीरथी देवी का 23 अगस्त को हल्द्वानी में निधन हो गया। 71 वर्षीय भागीरथी देवी पिछले कुछ समय से बीमार थीं।
लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि आज 24 अगस्त को दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में किया जाएगा। निधन पर ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली के अलावा लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।
© 2026. All Rights Reserved.