Wednesday Feb 18, 2026

पहले मैच में ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ और नैनीताल ने बागेश्वर को पटखनी दी

चंपावत के दिवान सिंह लडवाल स्टेडियम में कल 18 फरवरी को भी होंगे तीन मैच

देवभूमि टुडे

चंपावत। KPL (कुमाऊं प्रीमियर लीग) फुटबॉल 2026 सीजन 2 के पहले दिन आज 17 फरवरी को हुआ आखिरी मुकाबला ड्रा रहा। दिवान सिंह लडवाल स्टेडियम में मेजबान चंपावत व अल्मोड़ा के बीच हुआ कांटे का मुकाबला एक-एक गोल से बराबरी पर छूटा। हर्षित महरा ने पहला गोल दाग चंपावत को बढ़त दिला दी। लेकिन दूसरे हाफ में गोल कर अल्मोड़ा ने मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और नीरज जोशी ने सुनाया।

 

इससे पूर्व आज हुए दो मैच हुए।  जिसमें ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को 1 के मुकाबले 2 गोल से और नैनीताल ने बागेश्वर को 2 के मुकाबले 5 गोल से पराजित किया। लडवाल फाउंडेशन और स्वत्थान द्वारा प्रायोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में कल 18 फरवरी को 3 मैच होंगे।

मैच के मुख्य अतिथि एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की, सुधीर शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवनचंद जोशी रहे। स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष विजय चौधरी, जिला खेल समन्वय प्रदीप बोरा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोरा, सभासद रोहित बिष्ट, डॉ. महेश ढेक, मुन्ना राय, मुकुल ढेक, दीपक कन्याल, मुकेश टम्टा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा आदि ने सहयोग किया।

कल होंगे ये मैच:

18 फरवरी को पहला मैच 10 बजे से बागेश्वर व अल्मोड़ा। दूसरा मैच 1 बजे से ऊधमसिंह नगर व नैनीताल। तीसरा मैच 4 बजे से चंपावत व पिथौरागढ़ के बीच होगा।

अतिथियों के साथ खिलाड़ी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.