एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सीमा चौकी लालकोठी के सामने बहने वाली शारदा नहर की घटना
चकरपुर के एक बुजुर्ग ने नहर में लगाई थी छलांग लेकिन एसएसबी ने समय पर कार्रवाई करते हुए जान बचार्ई
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने नहर में छलांग लगाने वाले एक व्यक्ति की वक्त में मदद कर जान बचाई। एसएसबी की 57वींं वाहिनी की सीमा चौकी लालकोठी कैंप के सामने बहने वाली शारदा नहर में ये घटना हुई थी।

जानकारी के मुताबिक देवेंद्र कुमार (64) निवासी चकरपुर ने नहर में छलांग लगाई। जानकारी मिलने पर एसएसबी के दो जवानों आरक्षी परमानंद और आरक्षी संदीप रावल ने तत्परता, साहस और संवेदनशीलता दिखाते हुए नहर में उतर कर रस्सी के सहारे उन्हें सुरक्षित निकाला। स्थानीय पुलिस को सूचित कर जरूरी कार्रवाई के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया। क्षेत्र में सुरक्षा दायित्वों के साथ-साथ एसएसबी ने स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के प्रति भी निरंतर संवेदनशीलता दिखाई जाती है।
© 2026. All Rights Reserved.