चंपावत में डीएम मनीष कुमार और टनकपुर में एसडीएम के पेशकार को दिया ज्ञापन
खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। गैस सिलिंडर सप्लाई की कवरेज करने वाले खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिए जाने से मीडिया कर्मियों में नाराजगी है। मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए आज 6 अप्रैल को चंपावत और टनकपुर में पत्रकार संगठनों ने ज्ञापन दिया।


चंपावत में CZPA के नेतृत्व में DM मनीष कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट, सतीश जोशी सत्तू, सुरेश गड़कोटी, पंकज पाठक, सूरी पंत आदि शामिल थे।
वहीं टनकपुर में सीमांत पत्रकार संगठन ने तहसील के माध्यम से ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष बाबूलाल यादव, महामंत्री दिनेश खर्कवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भुवन चंद्र पाटनी, सचिव विनय शुक्ला, कोषाध्यक्ष मयंक पंत, मीडिया समन्वयक विनोद पाल आदि शामिल थे।
पत्रकारों ने कहा कि गैस सिलिंडर की जमीनी वस्तुस्थिति बताने पर भाजपा के एक नेता ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जो पत्रकार उत्पीड़न के साथ ही वास्तविता से मुंह मोड़ना है। मुकदमा वापस लेने के साथ ही मुकदमा दर्ज करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पत्रकारों ने कहा कि भाजपा के एक नेता की तहरीर पर बिना जांच और छानबीन के पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जो चौथे स्तंभ को कुचलने का प्रयास है।
ये था मामला:
26 मार्च को चकरपुर में गैस सिलिंडर की आपूर्ति की स्थिति की कवरेज को सरकार की छवि धूमिल करने और भ्रामक खबर चलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता कमलदीप सिंह राणा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिस पर 27 मार्च को कोतवाली में पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (1) (बी) मुकदमा दर्ज किया गया था।
© 2026. All Rights Reserved.