साइबर ठगी के शिकार बने टनकपुर के मीडिया कर्मी विनोद पाल
साइबर सेल में की शिकायत
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के एक मीडिया कर्मी साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं। बकौल पत्रकार पहले उनके मोबाइल फोन को हैक किया और फिर बैंक खाते से साइबर ठग ने 23 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। जानकारी मिलने पर उन्होंंने ट्रॉल फ्री नंबर पर कॉल की, लेकिन नंबर लगा नहीं। पत्रकार ने मामले की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है।

पत्रकार विनोद पाल ने बताया कि 7 नवंबर को 11:37 से 11:48 बजे के बीच ये रकम 5 किश्तों में गूगल पे से निकली है। पत्रकार का कहना है कि 7 नवंबर की रात उन्होंने होटल का 100 रुपये का भुगतान क्यूआर कोड स्कैनर से किया। घर पहुंचने पर मोबाइल की डिसप्ले गायब हो गई। फोन को चार्ज में लगाया और सुबह रुपये डेबिट होने का मैसेज मिला। ये राशि 5 बार में (1 बार 3 हजार और 4 बार 5-5 हजार) डेबिट हुई है। ये राशि गूगल प्ले रिचार्ज एप्लीकेशन में ट्रांसफर हुई। बाद में इस एप्लीकेशन से यह रकम साइबर ठग ने 8 नवंबर की तड़के करीब 3 बजे निकाल ली। इस पूरे फ्रॉड की जानकारी दिवाली के दिन 8 नवंबर की सुबह रुपये डेबिट होने के मैसेज से हुई।
पत्रकार पाल का कहना है कि रविवार का अवकाश होने पर उन्होंने टॉल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन नंबर लगा नहीं। पत्रकार पाल ने राशि वापस दिलाने के साथ ही साइबर फ्रॉड करने वाले पर कार्रवाई करने की पुलिस से मांग की है। इसे लेकर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
© 2026. All Rights Reserved.