Tuesday Sep 15, 2026

 

बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति ने दिया सम्मान

उत्तराखंड हिंदी समाचार पोर्टल के संपादक हैं पाटी निवासी सूरज लडवाल

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। हिंदी भाषा के प्रति समर्पण के साथ पत्रकारिता के जरिए हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे उत्तराखंड हिंदी समाचार पोर्टल के संपादक सूरज लडवाल को हिंदी हितैषी सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति ने दिया। सूरज लडवाल को मिले इस सम्मान से पत्रकारिता और साहित्य प्रेमियों में भी खुशी है। समिति की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि सूरज लडवाल दैनिक जीवन में हिंदी का प्रयोग पठन, लेखन और वाचन के जरिए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान दिया जा रहा है। इसी समर्पण के मद्देनजर उन्हें ये सम्मान दिया गया है।

पत्रकार सूरज लडवाल।

उत्तराखंड हिंदी समाचार के संपादक लडवाल जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जन समस्याओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को हिंदी के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना उनके पत्रकारिता कार्य का हिस्सा है। सम्मान मिलने के बाद हिंदी भाषा और पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के उनके संकल्प को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति, साहित्य और हिंदी भाषा के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों के लिए जानी जाती है। समिति को तीन विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाली संस्था है। वर्ष 2021 में 208 घंटे, वर्ष 2022 में 280 घंटे और वर्ष 2024 में 55 देशों के हिंदी कवियों सहित 400 घंटे का अनवरत कवि सम्मेलन आयोजित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किए गए।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.