Sunday Nov 1, 2026

कीवी उत्पादन में कामयाबी के झंडे गाढ़ रहे पत्रकार कमल सिंह भंडारी

DM मनीष कुमार ने किया सम्मान

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के ढकना बडोला गांव के कमल सिंह भंडारी खेती-बागवानी में कमाल कर रहे हैं। पत्रकार कमल की इस पहल को जिला प्रशासन ने सराहा है। 31 अक्टूबर को DM मनीष कुमार ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर बागवान कमल सिंह भंडारी ने कीवी के उत्पादन के सफर के विभिन्न पड़ावों की जानकारी दी।

उत्पादित कीवी DM मनीष कुमार को भेंट करते काश्तकार कमल सिंह भंडारी।

DM ने कहा कि कृषि-बागवानी और स्थानीय आजीविका को प्रोत्साहन देने की दिशा में ऐसे प्रयास प्रेरणाप्रद हैं। कमल सिंह भंडारी ने बताया कि पिता विक्रम सिंह भंडारी एवं मां ईश्वरी देवी के साथ कृषि कार्यों में सहयोग करते हुए  खेती-बागवानी की बारीकियां सीखीं। साथ ही  उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा दी गई तकनीकी जानकारी, मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.