Wednesday Sep 23, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास हुआ हादसा

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

देवभूमि टुडे

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मैक्स जीप बीच रोड में पलट गई। सात यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।

NH पर पलटी जीप।

जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला में तुलसी होटल के करीब एक मैक्स जीप आज 30 जून की अपरान्ह बेकाबू होकर दीवार में टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्र को जा रही इस जीप का ब्रेक फेल हो गया था। इससे चालक ने जीप को दीवार से टकरा बचाने का प्रयास किया। जीप बेकाबू होकर एनएच के बीच में पलट गई।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.