Thursday Jun 25, 2026

सभी घायल बरेली जिले के नवाबगंज के 

टनकपुर में श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर दुकान से टकराया, बड़ा हादसा टला

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर से श्रद्धालुओं को लेकर पूर्णागिरी जा रही स्कॉर्पियो जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 5 श्रद्धालु जख्मी हो गए। सभी घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

 

जानकारी के मुताबिक एक स्कॉर्पियो जीप संख्या (यूपी 26एडब्लू 3578) 7 जून की देर रात अनियंत्रित होकर पूर्णागिरी मार्ग पर नायकगोठ के पास एक दुकान से टकरा गई। मेले की वजह से उस वक्त दुकान खुली थी, लेकिन दुकान के बाहर किसी के मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में 5 श्रद्धालु चोटिल हो गए। रौनक (15) पुत्र महेंद्र पाल, अनुष्का (15) पुत्री भवनेश, नीलम (25) पत्नी संजीव, सम्राट (35) पुत्र प्रेम बाबू और आर्यन (35) सभी निवासी नवाबगंज बरेली को स्थानीय लोग घायलों को उप जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. जितेंद्र जोशी ने घायलों का इलाज किया। हालत में सुधार होने पर सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.