चंपावत जिले से लगे नैनीताल जिले के ढोलीगांव के कांडा में मैक्स जीप दुर्घटनागस्त
घायल किशोर को देवीधुरा में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया
देवभूमि टुडे
चंपावत/नैनीताल। देवीधुरा के पास नैनीताल जिले के ढोलीगांव में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति जख्मी है। घायल किशोर को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर भेजा गया है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक आज 23 नवंबर को शाम करीब 4 बजे चंपावत जिले के देवीधुरा से करीब 64 किलोमीटर दूर ढोलीगांव (नैनीताल जिला) के कांडा में एक मैक्स जीप खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक राजेंद्र सिंह (40) पुत्र पान सिंह निवासी कांडा गांव ढोलीगांव, नैनीताल जिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में 14 साल का योगेश पुत्र जमन सिंह घायल हो गया। घायल किशोर को देवीधुरा अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है।
© 2026. All Rights Reserved.