बाराकोट के सेवानिवृत्त प्रवक्ता भुवन चंद शर्मा के बेटे मंजुल शर्मा ने अस्पताल में अंतिम सांस ली
बाराकोट क्षेत्र में शोक की लहर
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के एक युवक की पीलिया बिगड़ने से मौत हो गई। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा था। शव को बाराकोट लाया गया। इस वाकये से बाराकोट क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

कर्मचारी नेता एवं बाराकोट के निवासी नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि बाराकोट के सेवानिवृत्त प्रवक्ता भुवन चंद्र शर्मा के बेटे मंजुल शर्मा (32) कुछ दिनों से पीलिया रोग से ग्रस्त थे। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। इसी दौरान चंपावत के निकट तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर उन्हें चंपावत जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 2 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त प्रवक्ता भुवन चंद शर्मा के छोटे पुत्र का भी एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था।
इस वाकये से क्षेत्र में शोक है। पूर्व ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश अधिकारी, लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, पूर्व ब्लॉक उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, देवेंद्र सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, जगदीश सिंह अधिकारी, आनंद शर्मा, केदार सिंह अधिकारी, कृष्ण सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, नवीन सिंह अधिकारी, जितेंद्र सिंह अधिकारी, रिंकू अधिकारी, राकेश सिंह बोहरा, नमन जोशी,नवीन चंद्र जोशी के साथ संपूर्ण क्षेत्र वासियों ने शोक जताया है।
© 2026. All Rights Reserved.