Tuesday Nov 17, 2026

लोहाघाट की जन संकल्प रैली में किया दावा-जीतेंगे चंपावत जिले की दोनों सीटें

कांग्रेस के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

जौलजीबी मेले के बवाल पर विधायक हरीश धामी को आड़े हाथों लिया 

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन जनता का

विश्वास और आशीर्वाद ही किसी जनप्रतिनिधि की असली ताकत होता है। आज 16 नवंबर को लोहाघाट के रामलीला मैदान में हुई जन संकल्प रैली में उन्होंने

आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से आशीर्वाद देने की अपील की। कहा कि वह क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी बात रखने और उनके विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार

बनाने जा रही है। चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा।

शीतला माता मंदिर से निकली जन आशीर्वाद रैली रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद, पूरन सिंह फर्त्याल जिंदाबाद के नारे लगे। सीएम ने कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम छू रहा है। सरकार की योजनाएं अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

जन संकल्प रैली में बोलते BJP के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल।

भाजपा में 20 साल पूरा होने पर लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की लोहाघाट में हुई जन आशीर्वाद रैली में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। पूर्व विधायक ने लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक पर तीखे हमले करते हुए भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि आज लोहाघाट विधानसभा का विकास 10 साल पीछे जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिस विधायक निधि से जनता का विकास होना था, लोहाघाट विधायक उस विधायक निधि से आज चुनाव जीतने की सोच रहे हैं, पर जनता सब जानती है।

उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि 2012 से 2022 तक के कार्यकाल में उन्होंने लोहाघाट विधानसभा में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए। उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों को वह अधूरा छोड़ गए थे, वह आज भी वैसे ही लटके हैं। उन्होंने

कहा कि जो लोग पैसे से चुनाव जीतने की सोच रहे हैं, इस बार उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। पूर्व विधायक फर्त्याल ने धारचूला के विधायक पर भी तीखा हमला बोला। कहा कि जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग हरीश धामी ने मुख्यमंत्री के प्रति किया है, वह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। कहा कि अपार जन सैलाब ने आज उनकी रैली को सफल बनाया है। इससे साफ दिखता है कि 2027 के लिए जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। जिसके लिए वह क्षेत्र की देवतुल्य जनता को धन्यवाद देते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि वे पद में रहें या न रहें, पर वह हमेशा लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

मौजूद थे ये नेता:

शांभवी मुरारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश करायत, चंद्रशेखर बगोली, राजेश बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, डीसीबी निदेशक विनीता फर्त्याल, प्रवीण पांडे, प्रकाश राय, केशर सिंह, नवीन बोहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, सामाजिक कार्यकर्ता हरिता बगौली, निर्मला अधिकारी, गंगा देवी, भावना गड़कोटी, रेखा पचौली, देवकी जोशी, हीरा अधिकारी, अनीता देवी, मंजू जोशी, दीपा जोशी, पुष्पा खर्कवाल आदि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.