Saturday Sep 19, 2026

हरिहार से पवित्र जल लाने को गुमदेश से पैदल गया था कावड़ दल

कावड़ दल आज किमतोली से पंचेश्वर के लिए रवाना

सोमवार 3 अगस्त को पंचेश्वर के  शिवमंदिर में किया जाएगा जलाभिषेक

देवभूमि टुडे

चंपावत/गुमदेश। कावड़ यात्रा दल आज 30 जुलाई को किमतोली से पंचेश्वर पहुंचेगा। हरिद्वार के पवित्र गंगा जल से पंचेश्वर शिव मंदिर में 3 अगस्त को जलाभिषेक होगा। इसके लिए गुमदेश क्षेत्र के दो नौजवान कांवड़ लेकर हरिद्वार से गंगा जल लाए।

कावड़ दल और (नीचे) स्वागत करते क्षेत्रीय लोग।

गुमदेश क्षेत्र के तड़ागड़ गांव के नरेश पंत व सिमलौदा के महेश जोशी ने गुमदेश से 16 जुलाई को हरिद्वार की पद यात्रा शुरू की। कल 29 जुलाई को ये दोनों युवक किमतोली पहुंचे। जहां पुष्कर पंत, राकेश घटाल, कमल सामंत, हरीश पंत, राकेश बिष्ट, सुंदर घटाल, सामाजिक कार्यकर्ता माधो सिंह अधिकारी आदि ने यात्रा दल का स्वागत किया। आज सुबह यह कावड़ यात्रा दल किमतोली से पंचेश्वर पहुंचेगी। सोमवार को पंचेश्वर के शिवमंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.