Wednesday Jul 29, 2026

120 किलोमीटर की दूरी तय कर शारदा नदी से जल ला किया हरेश्वर महादेव का जलाभिषेक

मानाढुंगा गांव के युवा पवन रैंसवाल ने किया ये कमाल

देवभूमि टुडे

चंपावत। ये आस्था की मिसाल है। एक युवक पैदल 120 किलोमीटर की दूरी तय कर शारदा नदी से जल लाता है और फिर उससे हरेश्वर महादेव का जलाभिषेक करता है।

पवन रैंसवाल।

लोहाघाट विकासखंड के सीमांत मानाढुंगा गांव के पवन रैंसवाल ने सावन में 120 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर टनकपुर की पवित्र शारदा नदी से जल लाकर सावन के सोमवार (27 जुलाई) को क्षेत्र के विख्यात हरेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। पवन के मुताबिक वह महादेव के भक्त हैं। हरेश्वर महादेव में जलाभिषेक के बाद पवन मां अखिलतारणी जाकर देवी मां का आशीर्वाद लिया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.