Friday May 15, 2026

डोली के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी के नेतृत्व में बाराकोट के लड़ीधूरा मंदिर पहुंचने पर स्वागत हुआ

सुख-शांति की कामना की

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। गढ़वाल के विशौन पर्वत से चलने वाली बाबा विश्वनाथ जगदिशिला डोली यात्रा का बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में 14 मई को जोरदार स्वागत किया गया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने डोली के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी एवं डोली के साथ आए हुए सभी सदस्यों का मंदिर में स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा हमारी सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने एवं संवारने और गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने में मदद करने के साथ-साथ मित्रता के संदेश को विस्तार दे रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से युवाओं को बचाने के लिए अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना आवश्यक हो गया है, जिसमें यह डोली मदद कर रही है। डोली के संयोजक मंत्री प्रसाद मैथानी ने बताया कि डोली का उद्देश्य एक  धाम पर हजार काम तथा विश्व शांति के संदेश को प्रचारित एवं प्रसारित करना है। मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाश चौबे ने मंत्र उपचार के साथ-साथ स्वस्तिवाचन किया। सभी श्रद्धालुओं ने मां भगवती से सुख-शांति की कामना की। इस उपलक्ष में महिलाओं ने खोल दे माता खोल भवानी के साथ-साथ अनेक मांगलिक गीतों का गायन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी लोकमान सिंह अधिकारी, नैन सिंह अधिकारी, बसंत लाल वर्मा, दुर्गेश चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, नवीन चंद्र जोशी, नकुल जोशी, गोलू जोशी, हिमांशु गोस्वामी, अंशुमान अधिकारी, रवि जोशी, सुनील चंद्र जोशी, नवल किशोर जोशी, हेमा जोशी, कल्पना जोशी, मीना जोशी, आशा जोशी, जानकी जोशी आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भागीरथ भट्ट, नवीन चंद्र जोशी, बलवंत सिंह मेहरा, कल्याण सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह मेहता, करन कुमार, गिरीश बोहरा आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.