टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 16-17 जुलाई की रात बेलखेत के पास हुआ अग्निकांड
बेलखेत के अमर सिंह नेगी की 35 लाख रुपए कीमत की जेसीबी मशीन नष्ट
देवभूमि टुडे
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 16-17 जुलाई की रात बेलखेत के पास एक JCB मशीन आग में खाक हो गई। NH किनारे पार्क की गई इस JCB मशीन में आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। लेकिन शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।



कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर सिंह बोहरा ने बताया कि 16 जुलाई व 17 जुलाई की दरम्यानी रात में NH पर बेलखेत में दो सप्ताह से अधिक समय से खड़ी अमर सिंह नेगी की 35 लाख रुपए कीमत की JCB मशीन में आग लग गई। चंपावत से फायर यूनिट के मौके पर पहुंचने से पहले आग पूरी JCB में फैल चुकी थी। JCB मशीन पूरी तरह नष्ट हो गई। अलबत्ता फायर कर्मियों के प्रयासों से आग आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोकी जा सकी। पुलिस के मुताबिक आग से JCB पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अलबत्ता जन हानि और अन्य नुकसान बचा लिया गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
© 2026. All Rights Reserved.