Monday Nov 16, 2026

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार हुआ अभियुक्त

चंपावत के एसपी की फेसबुक एवं ट्वीटर पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से रुपयों की मांग करने का है आरोप

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के पुलिस अधीक्षक की फेसबुक एवं ट्वीटर पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से रुपयों की मांग करने वाले साइबर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से पकड़ा गया है।

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक एसपी की फेसबुक एवं ट्वीटर पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से रुपयों की मांग करने वाले आरोपी रवि सिंह निवासी अतरसंड प्रतापगढ़ के खिलाफ चंपावत कोतवाली में बीएनएस की धारा 318 (4) एवं आईटी एक्ट की धारा 66 (सी) व (डी) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसओजी के प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त रवि सिंह को अतरसंड प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया। अभियुक्क्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाल फोन भी बरामद हुआ है।

 

अभियुक्त का ये है आपराधिक इतिहास:

1-बीएनएस की धार 319 (2) एवं आईटी एक्ट 66 (सी) (डी)। साइबर थाना पंचकूला, चंडीगढ़ हरियाणा।

2-बीएनएस की धार 319 (2) एवं आईटी एक्ट 66 (सी) (डी)। साइबर थाना सेक्टर 17, चंडीगढ़ हरियाणा।

3-बीएनएस की धार 319 (2) एवं आईटी एक्ट 66 (सी) (डी)। साइबर थाना सदर मंडी हिमाचल प्रदेश।

4-बीएनएस की धार 318 (4) एवं आईटी एक्ट 66 (सी) (डी)। साइबर थाना सालेम सिटी तमिलनाडु।

5-पदार्थ अधिनियम की धारा 4/25 थाना मोहंडोर जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.