Sunday Jun 7, 2026

'समाज की एकजुटता में धार्मिक, सांस्कृतिक गतिविधियां महत्वपूर्ण'

टनकपुर में मां शारदा की आरती में शामिल हुए

कई सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा की

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हिंदू धर्म और संस्कृति का हिस्सा रहा है। नदी, जमीन, पेड़, पशु-पंछी और आकाश को सुरक्षित रखने के लिए काम करना प्राचीन पर्यावरण की मान्यता है। टनकपुर के दौरे में आज 6 जून को उन्होंने मीडिया से कहा कि नदी को साफ रखना, कूड़ा कचरा न फेकना, पेड़ों की पूजा जैसे कदम पर्यावरण संरक्षण की पुरातन परंपरा का हिस्सा रहा है। बिजली का दुरुपयोग न करना, पानी के संयमित उपयोग जैसे कदम आदत का हिस्सा बनाना होगा।

शनिवार शाम को टनकपुर पहुंचने पर डॉ. तोगड़िया ने मां शारदा की आरती में भाग लिया। लोगों से शारदा नदी सहित तमाम नदियों को स्वच्छ रखने की अपील की। कहा कि देवभूमि में आना सौभाग्य की बात है। मां शारदा की आरती से विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई।

शारदा आरती में हिस्सा लेते डॉ. प्रवीण तोगड़िया। 

बाद में कई सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि वर्तमान वैश्विक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए समाज को भविष्य की चुनौतियों के प्रति सजग और संगठित रहने की जरूरत हैं। उन्होंने हिंदू समाज की एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ करने का सुझाव दिया। कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल, नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संरक्षक संजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गर्ग, नीरज सिंह, चंद्रप्रकाश गुप्ता, गौरव गुप्ता, विनय शर्मा, मयंक पंत, पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, उपाध्यक्ष कल्पना आर्य सहित कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। बाद में उन्होंने टनकपुर के व्यवसायी संजय अग्रवाल के आवास पर रात्रि विश्राम किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.