प्रकाश जोशी 'शूल'
अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर
शराब-तंबाकू-बीड़ी-सिगरेट-गुटखा-ड्रग्स
हैं ये तन-मन-धन के दुश्मन
त्वरित त्यागो इस दु:ख शूल को
मैं आज तुम्हें देता हूं सम्मन
अगर सम्मन ना स्वीकारोगे तो
रोग करेंगे गिरफ्तार तुम्हें
फिर इलाज भले ही तुम लाख करा लो
दु:ख शूल चुभेंगे बार-बार तुम्हें
फिर रोगी शरीर के न्यायालय में
चलता रहेगा जीवन भर केस
दवा वकील बन ऐंठेंगी तुमको
फिर हो जायेगा कुर्की तुम्हारा बचा हुआ जीवन शेष
जीते जी है यहां नरक बन जाता दुर्व्यसनी का जीवन
निर्व्यसनी को ही लगती धरा यहां स्वर्ग सम आजीवन
(तो) आओ!
आज सभी मिलकर नशात्याग का लें संकल्प
पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग दें अपना
चाहे अति हो या फिर अल्प
रोज दो-दो पैक नहीं दो-दो पौध लगाकर
आओ! करें निज जीवन धन्य हवा-पानी-आहार मिलेगा सबको इससे
और बरसेगा घर में सुख-सौभाग्य अरु धन-धान्य
जनकवि प्रकाश जोशी शूल
क्वेरालाघाटी चम्पावत उत्तराखण्ड
संयोजक- नशामुक्त परिवेश एवं स्वच्छ पर्यावरण-अभियान (वर्ष 1991 से अनवरत जारी)

© 2026. All Rights Reserved.