Monday Apr 13, 2026

निर्माण को लेकर बनबसा में भारत-नेपाल के अफसरों की बैठक हुई

विभागीय समन्वय एवं सीमा सुरक्षा पर भी चर्चा हुई

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। भारत-नेपाल सीमा के अंतर्गत धनुष पुल के नजदीक प्रस्तावित ICP (एकीकृत चेकपोस्ट) के निर्माण को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने मंत्रणा की। यह चेकपोस्ट SSB की 57वीं वाहिनी के अंतर्गत समवाय धनुष पुल के पास बनेगा। बैठक में सीमा की सुरक्षा व्यवस्था, समन्वय तंत्र एवं भारत-नेपाल सीमा पर सुगम एवं सुरक्षित आवागमन करने को लेकर भी चर्चा की गई।

मुझायना करते अधिकारी।

LPAI (लैंड पोर्टस ऑथरिटी ऑफ इंडिया) के चेयरमैन जयंत सिंह ने पोर्ट की तकनीकी जानकारी दी। SSB के पीलीभीत के DIG अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि SSB सीमा पर सघन चौकसी के जरिए देश की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और आम लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्यरत हैं। 10 अप्रैल को हुई बैठक में परियोजना निदेशक समीर जाफरी, पोर्ट प्रबंधक टीआर शर्मा, नेपाल ड्राईपोर्ट के प्रबंध निदेशक सुनील शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष कुमार, चंपावत के ADM केएन गोस्वामी, SDM अनुराग आर्य, कस्टम अधीक्षक राजेश शर्मा, वन विभाग की SDO संचिता वर्मा, तहसीलदार मोहम्मद अली, SSB के द्वितीय कमान अधिकारी बृजेश सिंह प्रतिहार, मनोज कुमार, डिप्टी कमांडेंट दीपक तोमर, सहायक कमांडेंट जसोबनता सेनापति आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.