Tuesday Jul 28, 2026

पशुपालन विभाग ने इलाज कर चंपावत वन विभाग को सौंपा

वन विभाग की टीम ने बाज को जंगल में छोड़ा

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के छतार में एक बाज घायल हाल में मिला। खराब मौसम के बीच 8 जून की रात आकाशीय बिजली से बाज के घायल होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

बाज का इलाज करती पशुपालन अस्पताल की टीम।

छतार वार्ड विकास समिति सचिव हिमांशु जोशी, मोहन बिष्ट सहित कई लोगों ने भारी भरकम बाज के घायल होने की जानकारी पशुपालन विभाग को दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि पशु चिकित्सक डॉ. मीना और डॉ. वैशाली ने बाज का उपचार किया। पशुपालन विभाग से सूचना मिलने पर चंपावत के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन टम्टा ने वन विभाग की टीम मौके पर भेजी। बाद में वन विभाग की टीम ने बाज को जंगल में छोड़ दिया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.