चंपावत जिले के साहित्यकारों की जानकारी एकत्र करने की हो रही कवायद
नामी साहित्यकार और राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी भगवत प्रसाद पांडेय की पहल
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत जिले की साहित्यिक विरासत के दस्तावेजीकरण के लिए पहल शुरू की जा रही है। ये प्रयास नामी साहित्यकार और राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी भगवत प्रसाद पांडेय कर रहे हैं। बताया कि चंपावत जिले के मूल निवासी साहित्यकारों की जानकारी संकलित की जा रही है। इसमें वर्तमान में चंपावत जिले के मूल निवासी साहित्यकार, जो चंपावत जिले के अंर्तगत रहते हो अथवा देश-विदेश के किसी भी भाग में निवासरत हों, के साथ-साथ दिवंगत साहित्यकारों का विवरण भी शामिल किया जाएगा।
कहा कि यदि आप स्वयं साहित्य सृजन से जुड़े हैं अथवा किसी साहित्यकार के परिजन, मित्र, परिचित या उनके संबंध में जानकारी रखने वाले व्यक्ति हैं, तो जानकारी देंगे। ये जानकारी चंपावत जिले की साहित्यिक परम्परा को संजोने, उसका प्रामाणिक अभिलेखीकरण करने और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने में योगदान देगी।
इस प्रारूप में देनी है जानकारी:
साहित्यकार का नाम:
मूल गांव/निवास स्थान:
संक्षिप्त परिचय:
प्रकाशित पुस्तकें अथवा अन्य साहित्यिक कृतियाँ:
जानकारी निम्न माध्यमों से भेजी जा सकती है:
व्हाट्सएप: 9458130723
ई-मेल: [email protected]
© 2026. All Rights Reserved.