सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने हल्द्वानी मीडिया सेंटर में बैठक कर मीडिया कर्मियों की समस्याओं को जाना
मान्यता नवीनीकरण सहित विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई
देवभूमि टुडे
चंपावत/हल्द्वानी। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने कहा कि मीडिया कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और विभाग प्रतिबद्ध है। मान्यता नवीनीकरण के मामलों में आ रही दिक्कतों को विभाग ने गंभीरता से लिया है। मृतकाश्रित परिवारों के आर्थिक सहायता देने के मामले में विभाग के सामने आए सभी प्रकरणों का समाधान किया गया है। कहा कि पत्रकार कल्याण कोष में यदि किसी पत्रकार को सहायता नहीं मिल पा रही है तो उसे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाने का प्रयास होगा। इसके लिए जिला सूचनाधिकारी के माध्यम से नियमानुसार प्रस्ताव भेजना होगा।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने आज 12 मार्च को हल्द्वानी मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के पत्रकारों के हितों को मुख्यमंत्री शीर्ष प्राथमिकता देते है और उनके हितों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इसी क्रम में आज मीडिया सेंटर हल्द्वानी में मीडिया कर्मियों के साथ- सूचना विभाग के सीनियर अधिकारियों को पत्रकारों के साथ बैठक करके पत्रकारों की समस्याओं को जाना गया और उनकी समस्याओं को शीघ्र ही विभाग व शासन स्तर पर निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर मीडिया कर्मियों ने JD के समक्ष पत्रकारों की चिकित्सा सुविधा, पत्रकार मान्यता दिए जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारो को ऋण योजना दिए जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राज्य अतिथिगृहों में तत्काल आरक्षण की व्यवस्था लागू, उच्च शिक्षा में पत्रकारों के बच्चों को आरक्षण दिए जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए पूर्व के लागू रेलवे आरक्षण पुनः शुरू करने, टोल प्लाज़ाओ में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को छूट दिये जाने, जिला पत्रकार स्थाई समिति में जिले के प्रत्येक क्षेत्र से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सदस्य के रूप में शामिल करने सहित कई मुद्दों को रखा गया। संयुक्त निदेशक ने सूचना विभाग के स्तर पर निस्तारित होने वाली समस्याओं का जल्द ही समाधान करने व अन्य विभागों के स्तर की समस्याओं के निस्तारण के लिए पत्राचार किए जाने का आश्वासन दिया।
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के संचालन में हुई बैठक में सूचना अधिकारी अहमद नदीम के अलावा हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं के पत्रकार सूचना विभाग के कार्मिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.