मेजबान नीदरलैंड ने भारत को 3-1 से हरा दिया
भारत की नजर अब इंग्लैंड-अर्जेंटीना मुकाबले एम्स्टलवीन (नीदरलैंड)। विश्व कप हॉकी के मुकाबले में Pool E में आज 22 अगस्त को मेजबान नीदरलैंड ने भारत को 3-1 से हरा दिया। इस नतीजे के बाद जहां मेजबान सेमीफाइनल में पहुंच गया है, वहीं भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को झटका लगा है। भारत ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन तीसरे क्वार्टर में खेल की दिशा बदल गई। इस तीसरे क्वार्टर के बाद मैच पूरी तरह नीदरलैंड के पक्ष में चला गया।
भारत ने बराबरी के लिए पूरी ताकत झोंकी, लेकिन डच रक्षा पंक्ति को भेदने में नाकाम रहा। इस हार के बाद भारतीय टीम को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। अगर इंग्लैंड अर्जेंटीना को हरा देता है, तो भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी।


इस तरह से हुए गोल:
41 वें मिनट में टेल्गेनकैंप ने फील्ड गोल कर नीदरलैंड को बढ़त दिलाई।
51वें मिनट में होएडेमेकर्स ने दूसरा गोल कर मेजबान टीम की बढ़त 2-0 कर दी।
52वें मिनट में भारत ने तगड़ा पलटवार किया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर लीड को कम किया।
55वें मिनट में थाइस वान डैम ने फील्ड गोल करके नीदरलैंड को 3-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी।
© 2026. All Rights Reserved.