परिवहन विभाग और निगम के संयुक्त अभियान में 20 वाहनों पर कार्रवाई
बगैर टैक्स के हो रहा था मैत्री बस का संचालन
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। भारत-नेपाल के बीच चलने वाली एक मैत्री बस को सीज किया गया है। ARTO मनोज बगोड़िया और रोडवेज के प्रभारी ARM सुरेश पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ये कार्रवाई की गई है। दिल्ली से नेपाल के महेंद्रनगर जा रही यह मैत्री बस टैक्स जमा कराए बगैर संचालित हो रही थी। इसके अलावा एक आर्टिका कर को भी सीज किया गया है।



आज 20 नवंबर को चंपावत-ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा पर जगबुड़ा पुल के पास चलाए गए संयुक्त अभियान में इसके अलावा 20 अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई है। ARM सुरेश पांडेय ने बताया कि निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को वाहन में ले जाने पर इन सभी वाहनों का चालान किया गया है। अभियान में जूनियर स्टेशन इंचार्ज आनंद सिंह बिष्ट, जितेंद्र कुंवर, नीरज कुमार, महेंद्र पाल, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री पंकज पंत, प्रशासनिक शाखा के अध्यक्ष अशोक बोरा, नवीन कुंवर, करन नेगी भी शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.