लोहाघार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को किया सम्मानित
देवभूमि टुडे
चंपावत। स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। लोहाघाट में स्कूली बच्चों ने भव्य प्रभात फेरी निकाली। लोहाघाट के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता पूरन सिंह फर्त्याल ने स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के साथ मनाया। लोहाघाट के सैनिक विश्रामगृह में पूर्व सैनिक लीग संगठन जिला अध्यक्ष कैप्टन आरएस देव की अध्यक्षता और कैप्टन रघुवीर के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक पुत्र व लोहाघाट के दो बार के भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने तिरंगा फहराया।


स्वतंत्रता दिवस।
पूर्व विधायक ने सेनानियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के त्याग व बलिदान से हम लोग आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक के द्वारा वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। कहा कि उन्हें गर्व है कि वह एक पूर्व सैनिक के पुत्र हैं। इस दौरान उन्होंने देश रक्षा के लिए क्षेत्र के शहीद हुए जवानों को याद किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लोहाघाट के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कई पूर्व सैनिक व वीर नारियां मौजूद रही।
इसके अलावा पूर्व विधायक फर्त्याल ने जीआईसी कर्णकरायत में तिरंगा फहराया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

© 2026. All Rights Reserved.