Friday Oct 30, 2026

नियमित नियुक्ति, समान काम-समान दाम, बस बेड़ा बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बेमियादी हड़ताल शुरू, वहीं परिवहन मजदूर संघ के धरने को एक हफ्ता हुआ

संचालन पर पड़ रहा आंशिक असर

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बेमियादी हड़ताल शुरू हो गई है। यूनियन की क्षेत्रीय इकाई ने आज 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। वहीं उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के बैनरतले 24 अक्टूबर से टनकपुर के निर्माणाधीन आईएसबीटी परिसर में धरने को एक सप्ताह पूरा गया है। हड़ताल के चलते संचालन पर आंशिक असर पड़ा है। जिससे यात्रियों को दुश्वारी हो रही है।

नियमित नियुक्ति, समान काम-समान दाम, बस बेड़ा बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर रोडवेज कर्मी अलग-अलग बैनरों के साथ आंदोलन कर रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि लगातार आवाज उठाने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि मांगों पर ठोस कार्रवाई किए बगैर वे आंदोलन वापस नहीं लेंगे।

लोकल के कुछ रूट हुए प्रभावित: ARM पांडेय

चंपावत। टनकपुर के प्रभारी ARM सुरेश पांडेय का कहना है कि अधिकांश बस सेवाएं सुचारू हैं। अलबत्ता हल्द्वानी, बरेली सहित नजदीक के कई मार्ग आंशिक रूप से प्रभावित हैं। वहीं लोहाघाट के ARM धीरज वर्मा का कहना है कि हड़ताल का लोहाघाट डिपो पर असर नहीं है। अधिकांश सेवाएं पूर्व की तरहसंचालित की गई हैं।

टनकपुर में बेमियादी हड़ताल करते रोडवेज कर्मचारी यूनियन।
धरना देते उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ से संबद्ध कार्मिक।

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के धरने में शामिल हैं ये कर्मी:नवीन चंद्र खोलिया, देवेंद्र मिश्रा, मनीष कुमार, कृष्ण गिरी, केशव दत्त लोहनी, हरिकेश गिरि, दीपक सिंह, नवीन चंद्र जोशी, सनी पाल, शलज सक्सेना, परवेज खान, पूरन लाल, महेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, मनोज मिश्रा, रवि कुमार, कुलदीप गुप्ता, राकेश कुमार, सचिन प्रकाश, विनोद कुमार गौतम, गंगा राम, दीपक, विमल पाठकक, संजय शर्मा, चंद्रशेखर पाठक, उमेश चंद्र जोशी, भुवन चंद्र शर्मा, केदार सिंह, ललित खोलिया, भुवन रौतेला, राजेश जोशी आदि।

रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हड़ताल में शामिल थे ये कार्मिक:

मंडल मंत्री नीरज सिंह, अमित कपूर, रवि शर्मा, अनुराग सिंह, शेर सिंह बिष्ट, धीरज प्रसाद, सुनील, सचिन, हरीश चंद्र जोशी, महेंद्र पाल, पूरन सिंह, डूंगर सिंह, सुरेंद्र चिलवाल, विनोद कुमार गौतम, प्रवीण जोशी, मनोज कुमार, संतोष कुमार, राजपाल, प्रकाशनाथ, दीपक कुमार, ललित सिंह खोलिया, केदार सिंह, रविंद्र चंद्र जोशी, दीपक कुमार, गंगा राम, महेश चंद्र जोशी, वसीम अहमद, सुधीर राम, ललित प्रसाद, प्रकाश चंद्र गड़कोटी, संतोष कुमार, ओम प्रकाश, सुनील कुमार, धीरज सिंह, दीपक अधिकारी, कृष्णा कुमार, मोहम्मद साजिद, सुरेश पांडेय, सुरेश चंद्र पांडेय, सुखदेव सिंह, दिलजीत सिंह, संदीप सिंह,, दीपक कश्यप, वीरेंद्र कुमार, सुनील चंद्र, दीपक बिष्ट, हर्ष बहादुर सिंह, दरबान राम, राजेंद्र सिंह, अमित चंद, ईश्वरी राम, रविंद्र बोहरा, मुकेश चंद आदि।

रोडवेज कर्मचारी यूनियन एवं परिवहन मजदूर संघ की ये हैं मुख्य मांगें:

1.विशेष श्रेणी, संविदा, ठेके पर काम कर रहे रोडवेज कर्मियों को उपनल से कार्यरत कर्मियों की तरह समान काम समान वेतन दिया जाए।

2.परिवहन निगम कर्मियों को हर माह की 7 तारीख तक वेतन देने के साथ ही अन्य लंबित देयकों का भुगतान किया जाए।

3.अर्धधकुंभ मेला हरिद्वार के आयोजन से पूर्व रोडवेज के बेड़े में कम से कम 500 एसी इलेक्ट्रिकल टू बाई टू बसें उपलब्ध कराएं।

4.रोडवेज में कार्यरत कर्मियों को पड़ोसी राज्य हिमांचल रोडवेज की तरह वेतन राजकीय कोष से दिया जाए।

5.रोडवेज के एजेंसी चालक, परिचालक व अन्य पदों पर कार्यरत कार्मिकों को निगम कर्मचारी घोषित किया जाए।

6.रोडवेज में कार्यरत कर्मियों को उत्तराखंड राज्य कमियों की तरह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते का देय तिथि से भुगतान किए जाने और अंतर समय का एरियर सहित नियमित कमिज़्यों के समानुपातिक परिवहन निगम निदेशक मंडल द्वारा पारित निर्णय के अनुसार विशेष श्रेणी, संविदा कर्मियों को एरियर सहित महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाए।

7.अर्धकुंभ को देखते हुए अतिरिक्त बसों, ईंधन, मरम्मत, एवं संचालन की जरूरत के लिए अलग से स्पेशल ट्रांसपोर्ट सपोर्ट फंड बनाया जाए। इस दौरान होने वाला अतिरिक्त खर्च निगम के सामान्य बजट पर न डाला जाए।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.