Wednesday Nov 4, 2026

खेल भावना, शारीरिक-मानसिक विकास के साथ ही के समानता एवं संवेदनशीलता का भी दे रहे संदेश

बाराकोट के ब्लॉक संसाधन केंद्र में 14 से 18 वर्ष के दिव्यांग छात्र-छात्राओं की एक दिवसीय वार्षिक समावेशी खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के बीआरसी (ब्लॉक संसाधन केंद्र) में 14 से 18 वर्ष के दिव्यांग छात्र-छात्राओं की एक दिवसीय वार्षिक समावेशी खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में रस्साकसी, 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस, बॉल थ्रो और बोचिया आदि खेल स्पर्धाएं हुईं। विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दिया गया। विकासखंड स्तर के बाद प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी राज्य स्तर में प्रतिभाग करेंगे।

बाराकोट बीआरसी खेल प्रतियोगिता।
बीआरसी बाराकोट में आयोजित रस्साकसी प्रतियोगिता में भाग लेते दिव्यांग छात्र-छात्राएं।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सच्चा खिलाड़ी वह है, जो सभी को साथ लेकर चले।  समावेशी खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और समानता का संदेश भी देते हैं। जबकि गाइडेड रेस में दृष्टिबाधित प्रतिभागियों और उनके गाइड पाटनर्स के बीच का तालमेल आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर रमेश चंद्र जोशी, वंदना जोशी, विनोद प्रकाश, शोभा, पूजा, नीरज जोशी आदि उपस्थित रहे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.