एसएसबी की ओर से वाइब्रेंट गांव तरकुली में दिए जा रहे ऐपण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
25 महिलाओं को मिलेगा 15 दिन का प्रशिक्षण
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की पंचम वाहिनी द्वारा आयोजित वाइब्रेंट गांव तरकुली में कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में महिलाओं के ऐपण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत तरकुली में आयोजित 15 दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाइब्रेंट गांव तरकुली एवं आमड़ा की 25 ग्रामीणों को महिला जनजाति सेवा समिति खटीमा के प्रशिक्षक ऐपण कला का प्रशिक्षण देंगे।
कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम .ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय ग्रामीणों को हुनर, रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें आत्मनिर्भरता की भावना और आर्थिकी को भी मजबूत करने में मददगार हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान लगन, अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने और अर्जित कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार के जरिए अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और प्रशिक्षुओं को स्वच्छता अभियान, नशा मुक्त अभियान और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों के प्रति भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में भुवन सिंह बिष्ट, बीके जयसवाल, महिला जनजाति सेवा समिति से गंगा राणा, सुरेश सिंह, बबीता उरियाल, राकेश सिंह अन्य ग्रामीण एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रशिक्षु और सशस्त्र सीमा बल के बल कार्मिक मौजूद थे।

© 2026. All Rights Reserved.