महिलाओं ने भिंगराड़ा के प्रसिद्ध ऐड़ी मंदिर में देव आधारित मंगल गीतों का गायन किया
श्रद्धालुओं ने ऐड़ी बालकृष्ण के दर्शन कर मन्नत मांगी
देवभूमि टुडे
चंपावत/भिंगराड़ा। भिंगराड़ा के विख्यात ऐड़ी बालकृष्ण मेले का आज 3 सितंबर को पूजा-अर्चना के साथ श्रीगणेश हो गया है। शुभारंभ पाटी ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ने किया। मेले में क्षेत्र के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान ऐड़ी व कृष्ण का पूजन किया। 3 दिनों तक चलने वाले इस मेले में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के साथ विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
आज पहले दिन श्रद्धालुओं ने ऐड़ी बालकृष्ण के दर्शन कर मन्नत मांगी। छात्राओं और महिलाओं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर भिंगराड़ा बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए ऐड़ी मंदिर तक कलशयात्रा निकाली। देव आधारित मंगल गीतों का गायन किया। देर रात विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मेला समिति के अध्यक्ष और दर्जा मंत्री मुकेश महराना ने अतिथियों का स्वागत किया। मेले में शांति व व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। रमेश चंद्र भट्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में हरीश भट्ट, कृष्णानंद भट्ट, दीपक शर्मा, मोहन चंद्रशेखर गड़कोटी, कमल जोशी, देवकी नंदन, सतीश भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला भट्ट और उमेश चंद्र आदि मौजूद थे।
कल निकली ऐडी बालकृष्ण की झांकी:
चंपावत/भिंगराड़ा। पाटी ब्लॉक के भिंगराड़ा ऐडी बाल कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर कल 4 सितंबर को राधा कृष्ण की झांकी निकाली जाएगी। खरही के क्वैराली तोक श्रीकृष्ण झांकी को भिंगराड़ा के ऐड़ी मंदिर तक लाया जाएगा। मंदिर में पूजा-अर्चना कर देव डांगरों ने भक्तों को आशीर्वाद देंगे।
© 2026. All Rights Reserved.