Monday Apr 20, 2026

पूर्णागिरी धाम क्षेत्र में पेयजल अव्यवस्था पर जागा जल संस्थान

पंडित नंदू तिवारी के प्रयास रंग लाए, अवैध कनेक्शन काटने को ' मजबूर हुआ जल संस्थान

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। व्यवस्थाओं के तमाम दावों के बीच पूर्णागिरी क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था की जमीनी हकीकत की एक शख्स ने कलई खोल दी। सोशल मीडिया पर मामले के उछलने के बाद जल संस्थान जागा और उसने कारवाई की। जल संस्थान के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता आरपी डोबाल ने बताया कि पूर्णागिरी क्षेत्र के 11 अवैध कनेक्शन जल संस्थान ने काटे है। अभी कार्रवाई जारी है। EE ने कहा कि अवैध तरीके से पेयजल  लाइन से संयोजन लेने वालों पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

पेयजल लाइन की जांच करते कर्मी।

जल संस्थान की पूर्णागिरी धाम क्षेत्र की पेयजल लाइनों में काफी समय से कई अवैध कनेक्शन होने की चर्चा थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला 7 मार्च को तब खुला, जब पेयजल कनेक्शन होने के बाद भी एक बूंद पानी नहीं आने से परेशान पंडित नंदा बल्लभ तिवारी पेयजल लाइन के चैंबर में गए। शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने पर पंडित नंदाबल्लभ तिवारी ने अवैध कनेक्शन होने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल किया। जिसके बाद विभाग हरकत में आया और फिर 7 मार्च को जांच शुरू हुई, और अवैध कनेक्शन काटे गए। साथ ही पंडित नंदा बल्लभ तिवारी की पेयजल लाइन को ठीक कर दिया गया है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन कैसे जुड़े? ये अभी पहेली बना हुआ है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.