फोर्ती वन पंचायत के जंगल में बाजू मणि मंदिर के ऊपर वाले हिस्से में काटे गए पेड़
ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ में आया मामला
वन विभाग कर रहा है जांच
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के पास की फोर्ती की वन पंचायत के बाजू मणि के घने जंगलों में संरक्षित प्रजाति के देवदार के 4 से 5 पेड़ों को अज्ञात लोगों ने काट डाला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटे हुए लट्ठों को बरामद किया।

ग्रामीणों के मुताबिक फोर्ती वन पंचायत के जंगल में बाजू मणि मंदिर के ऊपर वाले हिस्से में अज्ञात तस्करों ने रात के अंधेरे में देवदार के 4-5 पेड़ काट दिए। काटे गए लट्ठे करीब 7 से 8 फीट लंबाई के थे। जिन्हें तस्करों ने झाड़ियों के नीचे छिपाने की कोशिश की थी। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने तुरंत सरपंच और अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को वाकये की जानकारी दी।
वन क्षेत्राधिकारी एनडी पांडेय ने बताया कि जंगल से 5 से 6 गिल्टे (लट्ठे) बरामद किए गए हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पूरी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जंगलों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें और तुरंत सूचना दें।
© 2026. All Rights Reserved.