Wednesday Jul 8, 2026

चंपावत में कांग्रेस ने इंसाफ के देव गोरलदेव मंदिर में उपवास रख चोरों के खिलाफ मांगा न्याय

अयोध्या रामजन्म भूमि स्थल और बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में गबन करने के आरोपितों पर हो सख्त कार्रवाई

भाजपा सरकार पर धर्म के नाम पर सियासत करने और लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप

देवभूमि टुडे

चंपावत। दुनियाभर के हिंदुओं की आस्था के धाम राम मंदिर सहित कई मंदिरों में लग रहे चंदा और चढ़ावा चोरी के आरोपों को कांग्रेस ने आस्था पर गंभीर चोट बताया। इसे लेकर कांग्रेस ने आज 8 जुलाई को इंसाफ के देव चंपावत के गोरलदेव मंदिर में अर्जी लगाने के साथ ही उपवास कर गबन करने वालों के खिलाफ  न्याय मांगा। पार्टी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की भी मांग की है।

गोल्ज्यू मंदिर में भाजपा सरकार के खिलाफ उपवास मे बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।

आज 8 जुलाई को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल, पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भगवान गोल्ज्यू से धर्म के नाम पर लोगों को ठगने वाली सरकार के खिलाफ  न्याय की गुहार लगाई है। कार्यकर्ताओं ने चंदा और चढ़ावा चोरी को लेकर उपवास भी रखा। भाजपा सरकार पर धर्म के नाम पर सियासत करने और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि राममंदिर सहित बदरीनाथ मंदिर से चढ़ावे के नाम व चंदे के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला करती है। जो देश के लोगों की आस्था पर हमला है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर लोगों ने करोड़ो रुपए दान दिए थे, लेकिन उस दान किए चंदे को भी नहीं छोड़ा गया। कहा कि इन सबको लेकर कांग्रेस पाटी ने न्याय के देवता गोल्ज्यू मंदिर में अर्जी लगाई गई है। कहा कि जो लोग मंदिरों में चढ़ाया हुआ चंदा भी नहीं छोड़ रहे हैं, उनके साथ ईश्वर इंसाफ करेगा। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि इस घोटाले में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में चंपावत के कई कांग्रेस कार्यकर्ता थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.