Monday Apr 20, 2026

चंपावत में पॉलिथीन के उपयोग और अतिक्रमण करने पर चालान और जुर्माना वसूला

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत नगर क्षेत्र में पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गर्द है। साथ ही नगरपालिका ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया है। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि 7 लोगों का चालान काटा गया।

पॉलिथीन का उपयोग करने और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने पर व्यापारी अरविंद, सराफत, अशोक, राजेश सहित 7 लोगो का चालान किया गया है। उनसे जुर्माने के रूप में 2300 रुपये वसूले गए हैं। उन्होंने आम लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की।

निरीक्षण करती पालिका की टीम।

 

कहा गया कि नगर क्षेत्र में पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी अभियान जारी रहेगा। अभियान में जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार धीमान, प्रकाश गिरी, पवन पांडेय, सूरज पुनेठा थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.