नवागत एसडीएम प्रमोद कुमार और मेला मजिस्ट्रेट एलएम तिवारी का मंदिर समिति ने स्वागत किया
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरी धाम के मेले में बुधवार को करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। वैसे 27 फरवरी से शुरू मां पूर्णागिरी धाम के मेले में अब तक 20.70 लाख से अधिक तीर्थ यात्री देवी दरबार में शीश नवा चुके हैं। पूर्णागिरी का सरकारी मेला 15 जून तक चलेगा।


वहीं आज 27 मई को टनकपुर के नवागत एसडीएम प्रमोद कुमार और पूर्णागिरी मेला मजिस्ट्रेट एलएम तिवारी मुख्य मंदिर तक पहुंचे। पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने दोनों अधिकारियों का देवी मां की चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया। साथ ही मंदिर समिति की ओर से मेले के आयोजन में स्वयंसेवकों के जरिए किए जा रहे सहयोग की भी जानकारी दी। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव सुरेश तिवारी, पंडित महेश पांडेय, हिमांशु पांडेय, हरीश जोशी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.