Sunday May 10, 2026

सक्षम प्राधिकरण नई दिल्ली ने संपत्ति जब्ती/फ्रीज करने के आदेश जारी किए

जांच के दौरान अभियुक्तों के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन और नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों का पता चला था

देवभूमि टुडे

चंपावत। NDPS एक्ट के तहत अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकरण (SAFEMA Court) नई दिल्ली ने संपत्ति जब्ती/फ्रीज करने के आदेश जारी किए थे।

 

12 जुलाई 2025 को चंपावत पुलिस ने अभियुक्ता ईशा विश्वकर्मा के कब्जे से लगभग 5.688 किलोग्राम अवैध एमडी ड्रग (मेफेड्रोन) बरामद की थी। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण राहुल कुमार, कुणाल कोहली, विशाल नरेंद्र भंडारी, ओम जय गोविंद गुप्ता, उपेंद्र सुरेंद्र यादव और अमर कुमार कोहली ने पिथौरागढ़ के पंगरोली-सुआलेख क्षेत्र में नशीले पदार्थों का निर्माण एवं तस्करी की जा थी। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए उनके विरुद्ध आरोप पत्र दायर किए थे।

वित्तीय विवेचना में जांच के दौरान अभियुक्तों के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन और नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों का पता चला। बताया गया कि विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इन संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमलेश भट्ट (विवेचक) और SOG की महिला आरक्षी अंकिता पाठक शामिल थे। इन संपत्तियों के संबंध में धारा 68 (F) NDPS Act के अंतर्गत सक्षम प्राधिकरण, नई दिल्ली के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिसके बाड SAFEMA Court, New Delhi ने संपत्तियों को फ्रीज/ज़ब्त करने के आदेश पारित किए।

ये संपत्तियां फ्रीज की गई:

1.बैंक खातों में जमा धनराशि

2.स्विफ्ट डिजायर कार

3.एमजी हेक्टर कार




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.