11 स्थानांतरित डॉक्टरों ने अगर ज्वाइन किया तो संवरेंगी व्यवस्था
टनकपुर को 7 विशेषज्ञ सहित कुल 11 डॉक्टरों के स्थानांतरण आदेश
टनकपुर से दूसरे जिले भेजे गए 2 डॉक्टर
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के सबसे अधिक आबादी वाले सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में क्या सुधार होगा? विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों पर चिकित्सकों के स्थानांतरण आदेश से तो ये उम्मीद जगी है। 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित कुल 11 डॉक्टरों की तैनाती होने की स्थिति में मरीजों को राहत मिलने के साथ ही अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार होने की आस है।
टनकपुर उप जिला अस्पताल में 22 चिकित्सकों के स्थान पर फिलहाल 11 की तैनाती है। लेकिन अब पदों को भरे जाने से इस स्थिति में सुधार की आस है। शासन ने 26 जून को टनकपुर अस्पताल में चार (अस्थिरोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ और ईएनटी) डॉक्टरों को स्थानांतरित किया है। इनमें से ईएनटी डॉक्टर सुकृति त्रिपाठी ने ज्वाइन कर लिया है। और फिर 29 जून को शासन ने 7 डॉक्टरों को टनकपुर अस्पताल भेजा है। सर्जन डॉ. प्रभा जोशी और डॉ. जितेंद्र जोशी को टनकपुर से स्थानांतरित किया गया है। अगर सभी डॉक्टर ज्वाइन करेंगे, तो टनकपुर अस्पताल में फिजिशियन और चर्म रोग विशेषज्ञ को छोड़ डॉक्टरों के सभी पदों पर तैनाती होगी।
इससे टनकपुर में गर्भवती महिलाओं के इलाज से लेकर अस्थि रोग और जनरल सर्जरी की पुख्ता व्यवस्था हो सकेगी। इसका लाभ चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा की 55 हजार की आबादी के अलावा टनकपुर से लगे नेपाल के आसपास के लोगों को भी मिलेगा। उन्हें निजी अस्पताल या दूसरे जिलों के सरकारी अस्पताल की दौड़ लगानी से निजात मिल सकेगी।
7 विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित कुल 11 डॉक्टरों का हुआ है टनकपुर स्थानांतरण:
1.ईएनटी डॉक्टर:सुकृति त्रिपाठी।
2.अस्थिरोग विशेषज्ञ: प्रिंस महेश्वरी।
3.बाल रोग विशेषज्ञ:वसुधा मिश्रा और डॉ. सुधीर कन्याल।
4.जनरल सर्जन:गजेंद्र कुमार सोनी।
5.निश्चेतक डॉ. यदुराज भट्ट।
6.गायनाकोलॉजिस्ट डॉ.निशा रानी।
7.आईसीयू सेवाओं के लिए डॉ. विजय कुमार गुप्ता।
8.वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. ममता सिंह।
9.वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. सतवंत कौर।
10.डॉ. लक्ष्मी सिंह।
ये पद रिक्त हैं:
फिजिशियन और चर्म रोग विशेषज्ञ।
क्या कहते हैं चिकित्साधिकारी:
टनकपुर एसडीएच में 11 नए डॉक्टरों के स्थानांतरण के आदेश हुए हैं। ईएनटी चिकित्सक सुकृति त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नए डॉक्टरों के आने से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार होगा और मरीजों को राहत
मिलेगी।
डॉ. घनश्याम तिवारी,
चिकित्साधीक्षक, एसडीएच।

© 2026. All Rights Reserved.