Monday Mar 30, 2026

शहीद के पुत्र पवन सिंह चम्याल के जन्मदिन पर पैतृक गांव पखोटी देवीधुरा में मनाया जश्र

अगस्त 2022 में ITBP की श्रीनगर में हुई बस दुर्घटना में घायल नंदन सिंह की मौत हुई थी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट/देवीधुरा। लोहाघाट स्थित ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की 36वीं वाहिनी के शहीद सहायक उप निरीक्षक नंदन सिंह चम्याल के पुत्र पवन सिंह चम्याल का जन्मदिन उनके पैतृक गांव पखोटी, देवीधुरा में उल्लास से मनाया गया। कमांडेंट संजय कुमार के दिशा-निर्देश पर हिमवीर अधिकारियों और जवानों ने शहीद नंदन सिंह के उत्कृष्ट सेवा कार्यों और देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। और उनके परिवार के प्रति सम्मान और निरंतर सहयोग का संकल्प दोहराया।

 

16 अगस्त 2022 को ITBP जवानों की बस के खाई में गिरने से जख्मी हुए नंदन सिंह की 22 अगस्त को इलाज के दौरान श्रीनगर में मौत हो गई थी। जन्मदिन समारोह में पवन सिंह चम्याल को शुभकामनाएं दी गईं। केक काटकर सभी ने उत्सव की खुशियां साझा कीं। परिवार के सदस्यों, बच्चों, पवन के मित्रों और हिमवीर पदाधिकारियों ने पवन को केक खिलाकर बधाई दी। वरिष्ठ हावा सदस्या रेखा ने कार्यक्रम में शामिल होकर चीफ पैट्रन हावा अनुराधा और हिमवीर परिवारों की ओर से पवन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शहीद नंदन सिंह की धर्मपत्नी और बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। सहायक सेनानी अनिल कुमार ने कहा कि शहीदों के परिजन हमारे परिवार के सदस्य हैं। कार्यक्रम में सहायक सेनानी अक्षय गणपति, उप निरीक्षक महेश कुमार, प्रकाश सिंह, श्याम सिंह आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.